अपराध

यूपी के काशी में ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का भव्य समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के काशी में ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का भव्य समापन

वीओ - वाराणसी में ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के समापन पर 500 बाइकर्स और सेवा यात्रियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया... गुजरात के वडनगर से करीब 2 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर काशी पहुंचे बाइकर्स का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, तिलक और अंगवस्त्रम देकर जोरदार स्वागत किया गया...

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे... सम्मान समारोह के बाद सभी सेवा यात्री और बाइकर्स बस से मैदागिन पहुंचे और वहां से पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे...

जहां बाबा विश्वनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया... आखिर वडनगर से काशी तक के इस सफर में क्या रहा खास... आइए जानते हैं -

GRAPHICS IN -

हेडर - वडनगर से काशी तक ‘सेवा संकल्प’ का सफर!

  • (बता दें कि) ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से हुई थी
  • वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान है
  • (यात्रा का उद्देश्य) वडनगर और काशी के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को रेखांकित करना था
  • (इस यात्रा में) करीब 500 बाइकर्स और सेवा यात्री शामिल रहे
  • (बता दें कि) बाइकर्स ने करीब 2 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर वाराणसी में प्रवेश किया
  • बाइक यात्री अपने साथ गुजरात की 10 पवित्र नदियों और शर्मिष्ठा तालाब का जल लेकर आए हैं
  • (जिसमें) नर्मदा, साबरमती, माही, गोमती, विश्वामित्री, तापी, बनास, क्षेत्रुंजी, अजी और पंबा नदियां शामिल हैं
  • वडनगर से काशी पहुंचे इन सभी सेवा यात्रियों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई
  • (और) पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया

GRAPHICS OUT -

वीओ - काशी के मंच से सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं...

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी -

वीओ - वहीं, काशी में इससे पहले सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का लोकार्पण भी किया गया... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की स्मृति में बने इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया... कार्यक्रम में जापान की पूर्व प्रथम महिला आकी आबे भी मौजूद रहीं... कॉरिडोर को भारत-जापान की दीर्घकालिक मित्रता, सांस्कृतिक जुड़ाव और शिंजो आबे के भारत के प्रति योगदान की स्मृति को समर्पित किया गया है... वहीं, इसके जरिए काशी और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष संबंधों को भी रेखांकित किया गया...

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बाइक यात्रा के दौरान दिखाए गए एकजुटता और सेवा भावना से हम सीख सकते हैं कि जब हम मिलकर किसी उद्देश्य के लिए जुटते हैं, तो दूरी और कठिनाइयाँ भी छोटी लगती हैं। संघर्षों से बचने के लिए संवाद और सहानुभूति को प्राथमिकता दें, ताकि किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। समाज को प्रेरित करें कि वे अपने समय और ऊर्जा से समाजिक कल्याण में योगदान दें, जिससे एक सशक्त और समावेशी समुदाय का निर्माण हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।