यूपी के कौशाम्बी में पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच को लेकर जागरूकता अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कौशाम्बी में गांधी जयंती पखवाड़े के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज, उखैयाखास करारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012, गुड टच-बैड टच और सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही, किसी भी गलत या अप्रिय व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने और भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी देने की अपील की गई। बच्चों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के मामलों में पॉक्सो कानून के प्रावधान लागू होते हैं।
बाइट: मंजू कुमारी, CJM बाइट: अमित मिश्रा, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल