यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, सब्जी की खेती के लिए मुफ्त मिलेंगे संकर बीज और प्लास्टिक क्रेट, ऐसे उठाएं लाभ

Agriculture News: शाहजहांपुर के किसानों के लिए सब्जी की खेती से कमाई बढ़ाने का मौका है. उद्यान विभाग ने संकर शाक-भाजी की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जिसके तहत पात्र किसानों को मुफ्त में उन्नत बीज और प्लास्टिक क्रेट दिए जाएंगे.
इसका फायदा उठाकर किसान सब्जी उत्पादन की लागत कम करने के साथ अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं. खास बात यह है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान कार्यालय के साथ ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. जानिए कौन किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है और आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी.
📡 स्रोत: NewsData.io