राज्य

यूपीः कुशीनगर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः कुशीनगर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कुशीनगर के रकवा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे। मंत्री ने कहा कि राहत सामग्री देने में राशन कार्ड की बाध्यता न रखी जाए और सभी प्रभावित परिवारों को निष्पक्ष रूप से मदद दी जाए।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी के दबाव से एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेकर राहत-बचाव कार्य तेज कराए। राहत की बात है कि बाढ़ में कोई जनहानि नहीं हुई। मंत्री ने बताया कि प्रभावित किसानों को मसूर, राई, चना, मटर और गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

फसल क्षति का आकलन कर नियमानुसार सहायता भी दी जाएगी। बाद में मंत्री ने राहत किट बांटी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दिव्यांगों को व्हीलचेयर और ट्राईसाइकिल भी दी गई।

बाइट- सूर्य प्रताप शाही (कृषि मंत्री)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।