यूपी के लखनऊ में बाढ़, 10 हजार लोगों का पलायन:बिहार में 27 मौतें, 20 लापता; राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों से मानसून की विदाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में बारिश रुक गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
इससे करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। सीवान में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। राजस्थान से करीब 3 दिन की देरी से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया।
मानसून की विदाई के साथ ही राज्य में गर्मी भी बढ़ने लगी है। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश से भी शनिवार को मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, अक्टूबर में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने लगेगा। 6 और 7 अक्टूबर को कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 8 और 9 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी होने का अनुमान है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति बिहार का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित बिहार सरकार के मुताबिक, राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं। सरकार हर साल बाढ़ से निपटने और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कामों पर करीब ₹6.4 हजार करोड़ खर्च करती है।
सैटेलाइट देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: राज्य में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा, मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ राजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने के साथ ही राज्य में गर्म
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत के उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई बाढ़ और बिहार तथा अन्य राज्यों में मानसून के कारण हुई आपदाओं के बारे में है। बाढ़ के कारण 10 हजार से अधिक लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए और 40 हजार से अधिक घर पानी से प्रभावित हुए। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि वर्षा के बाद भी नदियाँ उफान पर हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जनजीवन और बुनियादी ढाँचे पर असर पड़ता है। आम जनता को घर, संपत्ति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा, और सरकार को तात्कालिक राहत और पुनर्