यूपी के लखनऊ में बाढ़ पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, फैजुल्लागंज से नेमिशात तक तटबंध बनाने का प्रस्ताव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएम योगी आदित्यनाथ बख्शी का तालाब पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने गोमती नदी के बढ़े जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। भविष्य में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सीएम योगी ने सिंचाई विभाग को फैजुल्लागंज से नेमिशात तक गोमती नदी के तट का व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
साथ ही तटबंधों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सीएम योगी ने कहा कि तटबंध बनने से गोमती के बढ़ते जलस्तर से होने वाले बाढ़ के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने तटबंध के बाहर के इलाकों से बारिश के पानी की निकासी के लिए भी व्यवस्था करने और जरूरत के मुताबिक पंपिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने और काम शुरू करने के निर्देश दिए।
बाइट---योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर लखनऊ में चल रही बाढ़ और मुख्यमंत्री योगी द्वारा फैजुल्लागंज से नेमिशात तक तटबंध बनाने के प्रस्ताव पर आधारित है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गाँव प्रभावित हो रहे हैं, और तटबंध से बाढ़ के नुकसान को रोका जा सकता है। इस पहल से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि जलभराव से बचाव, कृषि भूमि का संरक्षण और जीवन-यापन में स्थिरता मिलेगी। साथ ही, यह योजना क्षेत्रीय बाढ़ प्रबंधन में एक नया मानक स्थापित कर सकती है।