राजनीति

यूपी के लखनऊ में बसपा से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने मायावती को लिखा खुला पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में बसपा से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने मायावती को लिखा खुला पत्र

वीओ - बसपा से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने शुक्रवार को मायावती के नाम एक खुला पत्र लिखा... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए इस पत्र में आकाश आनंद ने अपने बारे में चल रही सियासी अटकलों पर सफाई दी है... साथ ही मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां बताते हुए उनसे माफी भी मांगी है... आकाश आनंद ने मायावती के नेतृत्व में दोबारा पार्टी और मिशन की सेवा करने का अवसर देने की भी अपील की है... आकाश आनंद ने अपने पत्र में और क्या-क्या कहा, आइए जानते हैं...

GRAPHICS IN -

हेडर - आकाश आनंद का मायावती को पत्र!

  • (सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में) आकाश आनंद ने लिखी की बीएसपी मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि मेरा परिवार है
  • मायावती को लिखे अपने खुले पत्र में आकाश आनंद ने उन्हें अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताया
  • (और) पार्टी में बने रहने की प्रतिबद्धता जताई
  • (साथ ही) उन्होंने दलबदल की सभी खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज किया
  • (और कहा कि) उनके लिए बहुजन मिशन पारिवारिक और व्यक्तिगत हितों से सर्वोपरि है
  • (वहीं) मायावती ने उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसे आकाश ने रिपोस्ट नहीं किया था
  • (इस पर भी सफाई देते हुए आकाश ने कहा कि) वे उस समय सोशल मीडिया से दूर थे
  • (जिसके कारण) उनकी चुप्पी का गलत मतलब निकाला गया
  • उन्होंने इसके लिए मायावती से क्षमा मांगी है

GRAPHICS OUT -

वीओ - आकाश आनंद के इस खुले पत्र में ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर करने और उनके राजनीति से संन्यास के मायावती के फैसले को पूरी तरह उचित ठहराया... उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन बहुजन मिशन सबसे ऊपर है... साथ ही, उन्होंने अपने काम और समर्पण के जरिए विश्वास जीतने का भरोसा जताया और पत्र का समापन ‘जय भीम, जय बसपा’ के नारे के साथ किया...

वहीं,आकाश आनंद के इस खुले पत्र के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है... वहीं, इस खुले पत्र और माफीनामे के बाद अब बसपा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है... देखना यह होगा कि मायावती उनके इस पत्र और दोबारा सेवा करने के अनुरोध पर क्या निर्णय लेती हैं…

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आकाश आनंद, पूर्व बसपा नेता, लखनऊ में पार्टी से निकाले जाने के बाद मायावती को खुला पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की, मायावती को गुरु और प्रेरणा के रूप में स्वीकार किया और माफी माँगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बसपा के भीतर सत्ता संघर्ष और नेतृत्व के पुनर्गठन को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर पार्टी के भविष्य के निर्णयों पर हो सकता है, जिससे चुनावी रणनीति और मतदाता विश्वास प्रभावित हो सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।