यूपीः लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं। केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।