यूपी के लखनऊ में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के गोसाईंगंज विकासखंड की ग्राम सभा बक्कास में विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद ग्राम सभा परिसर में वृक्षारोपण और गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता की शपथ ली। वहीं, बैठक में ग्राम पंचायत की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बाइट- कमल किशोर मिश्रा, एडीओ पंचायत, गोसाईगंज, लखनई