राज्य

यूपी के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

वीओ - यूपी के युवाओं को 6 महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियों से जोड़ने के संकल्प के तहत... सोमवार को सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए... मिशन रोजगार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11 अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिए...

सरकार के मुताबिक, इन अधिकारियों की जिम्मेदारी सीधे ग्राम पंचायतों से जुड़ी होगी... यानी गांव की प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच में इनकी अहम भूमिका होगी... इसी को ध्यान में रखते हुए नवनियुक्त अधिकारियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रखा गया...

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के इसी मंच से सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा है... सीएम योगी ने सपा पर उनकी सरकार के दौरान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप मढ़ा है... साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि यूपी में युवाओं को रोजगार देने का ये महाअभियान लगातार जारी रहेगा...

वीओ - नियुक्ति पत्र का मंच रोजगार के साथ-साथ यूपी की सियासत का भी अखाड़ा बना हुआ है... जहां से CM योगी ने फिर एक बार विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पलटवार किया है... वहीं बात करें इन नियुक्तियों की तो... सरकार का हमेशा से फोकस गांवों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर रहा है ... इसी के तहत कुल 1,375 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति के साथ योगी सरकार ने गांवों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बारे में है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। यह कार्यक्रम ‘मिशन रोजगार’ के तहत 6 महीने में एक लाख सरकारी नौकरियों से युवाओं को जोड़ने के संकल्प का हिस्सा है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा आएगी और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि पंचायतों में बेहतर कार्यकुशलता और योजनाओं का तेज़ कार्यान्वयन संभव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।