यूपी के लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर जमकर हंगामा... कार्यकर्ताओं में मारपीट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। आरोप है कि एक महिला कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसके बाद अजय राय के समर्थक नाराज हो गए। अजय राय ने प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद से शिकायत करते हुए धरने पर बैठने की घोषणा की। घटना से नाराज अजय राय अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठक गए.. बाद में प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने उन्हें मनाकर कार्यालय के भीतर ले गए।