यूपीः लखनऊ में 4 लाख छात्रों को 148 करोड़ की सीएम योगी ने छात्रों के खातों में भेजी छात्रवृत्ति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को आज बडी सौगात मिली। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने scholarship प्रदान की। छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।
148 करोड़ से अधिक तक की छात्रवृत्ति दी गई। इस बार छात्रवृत्ति की रकम अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों को दी गई। इसमें सबसे ज्यादा लाभ पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिला। कुल 2 लाख 23 हजार 615 ओबीसी विद्यार्थियों के खातों में 60.01 करोड़ रुपये भेजे गई। वहीं अनुसूचित जाति के 1 लाख 59 हजार 959 स्टूडेंटस को 64.54 करोड़ रुपये मिले।
सामान्य वर्ग के 38 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 11.43 करोड़ रुपये तय किए गए। अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्र-छात्राओं को 12.06 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई मिली। विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से छात्रवृत्ति दी गई। इसके तहत 2,250 रुपये से लेकर 14,000 रुपये तक की राशि दी गई।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तर प्रदेश में 4 लाख से अधिक कक्षा 9 से 12 के छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 148 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने के बारे में है। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई है। इस कदम से छात्रों पर आर्थिक बोझ कम होगा, जिससे वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और शिक्षा के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी। साथ ही, यह शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करके समाज में संतुलित विकास को प्रोत्साहित करेगा, जिससे आम जनता को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।