राजनीति

यूपी के लखनऊ में मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, 3 सेक्टर में बांटा देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, 3 सेक्टर में बांटा देश

वीओ- उत्तर-प्रदेश में 2027 का चुनावी रण जैसे जैसे करीब आ रहा है...सभी पार्टियां फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं...जिसका जीता जागता उदाहरण...बसपा प्रमुख मायावती द्वारा किए गए पार्टी के बड़े संगठनात्मक बदलाव से लगाया जा सकता है...मायावती ने पूरे देश को संगठन के नजरिए से 6 में से 3 सेक्टरों में समेटने का बड़ा फैसला लिया है...और इसके लिए उन्होनें हर सेक्टर की कमान सौंपने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की है...साथ ही मायावती ने तीनों सेक्टरों में आने वाले बाढ़ प्रभावित राज्यों के लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार व कार्यकर्ताओं से अपील भी की हैं....

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक ट्वीट जारी किया है ...इस ट्वीट में उन्होनें अपनी पार्टी के संगठनात्मक बदलाव से जुड़ी बड़ी जानकारी लोगों के बीच साझा की है...आइए ग्राफिक्स के जरिए बताते हैं आपको इस ट्वीट में क्या है-

ग्राफिक्स इन - हेडर- मायावती का दांव...संगठन में किया बड़ा बदलाव

-(मायावती ने जनाधार के बढ़ावा देने के लिए) पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बाँट दिया है

-(जिसके तहत पहले सेक्टर यानी ) सेक्टर नं -1 में मायावती ने देश के 10 राज्यों को शामिल किया है

-(इस सेक्टर को ) केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी बीएसपी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव मिलकर संभालेंगे

-(इसके बाद ) सेक्टर नं. 2 में मायावती ने देश के 9 राज्य शामिल किए हैं

-(जिसे) केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अंतर सिंह राव संभालेंगे

-(इसके बाद )सबसे अहम सेक्टर नं. 3 को माना जा रहा है

-(क्योंकि) इस सेक्टर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड जैसे राज्य आते हैं

-(इस) सेक्टर की निगरानी मायावती लखनऊ पार्टी केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से करेंगी

-(इसके साथ ही ) मायावती ने सेक्टर नं.-1 व 2 के अंतर्गत आने वाले राज्यों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुँचाने की अपील भी की है

ग्राफिक्स आउट -

वीओ- मायावती ने ट्वीट जारी कर लोगों से संगठनात्मक बदलाव की जानकारी तो साझा की... साथ ही उन्होनें इस ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे लोगों ...खासकर किसानों के... प्रति राज्य सरकार को जमीनी स्तर पर मदद पहुँचाने की सलाह भी दी है...तो वहीं ज्यादा प्रभावित प्रदेशों में ...राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भेजने की भी बात कही है...कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती ने संगठन के ढांचे में बदलाव कर उत्तर -प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगूल बजा दिया है...साथ ही लोगों से संवेदनात्मक तौर पर जुड़ने की भी बड़ी कोशिश कर रही हैं....

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।