राजनीति

यूपी के लखनऊ में पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रेस वार्त की। प्रेस वार्ता में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने पिछले दो दिनों से संवैधानिक संस्था को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए। पंकज चौधरी ने आरोप लगाया सोनिया गांधी की नागरिकता तथा मतदाता सूची से जुड़े मामले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी को वर्ष 1983 में भारत की नागरिकता मिली थी और आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर उनका वोट बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला कोर्ट में भी सामने आ चुका है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले को लेकर संबंधित लोगों को भारतवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

बाइट---पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।