राजनीति

यूपी के लखनऊ के पटेल पार्क, GPO में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ के पटेल पार्क, GPO में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

वीओ - राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया... GPO स्थित पटेल पार्क में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे... कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को देश और प्रदेश के लिए गौरव का अवसर बताया... साथ ही, पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा को गांव से ग्लोबल और जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक पहुंचने वाली यात्रा करार दिया....

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - सीएम योगी ने कहा कि 2001 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी... जिसके बाद सामान्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर में उन्होंने भारत की वैश्विक पहचान को बेहद मजबूत किया है... कार्यक्रम के दौरान सीएम ने देश और उत्तर प्रदेश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, वंदे भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के विस्तार का भी जिक्र किया...

2 विन बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - कार्यक्रम में सीेएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत को दुनिया के सामने मजबूत और सक्षम देश के रूप में प्रस्तुत किया गया... ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और नए भारत के निर्माण की दिशा में काम हुआ... वहीं, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं और युवाओं को जोड़कर 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को आगे बढ़ा रही है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।