राज्य

यूपी के लखनऊ में पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी  के लखनऊ में  पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

वीओ- उत्तर प्रदेश सरकार पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त कराने की तैयारी में जुट गई है... प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाकर खुदी हुई सड़कों की मरम्मत कराएगी... सोमवार को हुई बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को तेजी से ठीक कराया जाए... साथ ही मरम्मत कार्य तय मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए...

ग्राफिक्स इन - हेडर- टूटी सड़कों की ऐप पर करें शिकायत

  • रोड रेस्टोरेशन अभियान में पारदर्शिता लाने के लिए जल सारथी ऐप पर ग्रामीणों को सीधी सुविधा दी गई है
  • जल सारथी ऐप पर ग्रामीण खराब सड़क की शिकायत सीधा कर सकेंगे
  • (ऐप में) सड़कों की स्थिति की निगरानी के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है
  • ग्रामीण खराब सड़क की फोटो व वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे
  • प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे
  • (जिससे) डिजिटल माध्यम की मदद से जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त करने का काम पूरा होगा

ग्राफिक्स आउट-

वीओ- मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि जिन गांवों में अभी तक पेयजल सुविधा नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाए... साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद रोड रेस्टोरेशन से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की भी जवाबदेही तय की जाएगी...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए चलाए जा रहे विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान के बारे में है। सरकार ने 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया है, ताकि पाइपलाइन काम के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को तुरंत ठीक किया जा सके। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति सुचारू होगी और साथ ही सड़क सुविधाएँ भी बेहतर होंगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि सड़कों की मरम्मत से याताया

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।