राज्य

यूपी के लखनऊ में ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ मैराथन का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ मैराथन का आयोजन

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा फ्लैग ऑफ से हुआ। रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 में प्रदेश के सभी 70 जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 10 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में वाराणसी की सोनी देवी ने प्रथम, वहीं पुरुष वर्ग में देवरिया के अभिषेक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की छात्राओं का दबदबा रहा।

बाइट---मैराथन प्रतिभागी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।