राज्य

यूपीः लखनऊ में SGPGI ने 1090 चौराहे पर PINK WAVE 2026 कराया, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए वॉकथॉन का आयोजन हुआ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः लखनऊ में SGPGI ने 1090 चौराहे पर PINK WAVE 2026 कराया, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए वॉकथॉन का आयोजन हुआ

लखनऊ में आज सुबह ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को लेकर गुलाबी लहर देखने को मिली। SGPGI लखनऊ की ओर से 1090 चौराहे पर ‘PINK WAVE 2026’ जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, डॉक्टरों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। सुबह 6:30 बजे प्रतिभागियों के एकत्र होने के बाद वॉकथॉन को फ्लैग-ऑफ किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच और बचाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘जागरूकता की लहर, आशा की लहर और जीवन बचाने वाली लहर’ का संदेश दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।