यूपीः लखनऊ में शिक्षक गरिमा कार्यशाला में शामिल हुए सीएम योगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। कार्यशाला में शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा के जरिए संस्कार निर्माण और समाज के प्रति उनके दायित्वों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजगार देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी है।