यूपीः लखनऊ में सीएम योगी की कैबिनेट बैठक... 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टॉप - सीएम योगी की कैबिनेट बैठक... 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
धान खरीद से लेकर इंटर्नशिप भत्ते तक... बड़े फैसलों पर लगी मुहर
सीएम योगी का ऐलान... जेवर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम
जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा
स्लग - सीएम योगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम
कैबिनेट बैठक के दौरान कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई
आम लोगों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़े प्रस्तावों को प्रमुखता मिली
होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने पर लगी मुहर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिरिक्त साड़ी देने के प्रस्ताव को मंजूरी
पश्चिमी यूपी में 15 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक होगी धान खरीद
पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक होगी धान खरीद
भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी
विजुअल - https://x.com/AHindinews/status/2108439011299868983?s=20
बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी ( 0.01 - 0.29 )
https://x.com/myogiadityanath/status/2108473325110620274?s=20
वीओ - यूपी के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा... शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया... योगी कैबिनेट ने एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर योगी सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव भी पेश किया... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी है... जिसमें किसानों से लेकर कारोबारियों तक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों तक कई अहम मुद्दे शामिल रहे...
ग्राफिक्स इन
हेडर - योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
- अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगा वेटेज
- पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग में अग्निवीरों की नियुक्ति का फैसला
- आयु सीमा में 3 साल की छूट, 25 की जगह 28 साल तक मिलेगा भर्ती का मौका
- लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट देने का फैसला
- चारों विभागों में सिपाही भर्ती में 20% आरक्षण
- धान खरीद की तारीखें तय, मक्का का MSP घोषित
- पश्चिमी यूपी में 15 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक होगी धान खरीद
- पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक होगी धान खरीद
- धान खरीद का लक्ष्य 65 लाख टन
- मक्का का खरीद मूल्य 10 रुपये बढ़ाकर 2,410 रुपये प्रति टन किया गया
- होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने पर लगी मुहर
- योजना के लिए 2,142 करोड़ रुपये का बजट
- लाभार्थियों तक समय से सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था
- 18 नगर निगमों में चलेंगी 1,725 नई इलेक्ट्रिक बसें
- नगरीय परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने का फैसला
- लखनऊ के वृंदावन विहार योजना में बनेगा इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल
- ओमेक्स लिमिटेड के साथ PPP मॉडल पर होगा निर्माण
- परियोजना की लागत 265 करोड़ रुपये
- वाणिज्यिक क्षेत्र 90 साल और बस टर्मिनल 30 साल की लीज पर दिया जाएगा
- भदोही का नाम अब संत रविदास नगर
- भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही किए जाने को मंजूरी
- सरकार की ओर से पहले ही इस संबंध में घोषणा की गई थी, जिस पर अब कैबिनेट की मुहर लग गई है
- इस फैसले के बाद जिले का आधिकारिक नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
ग्राफिक्स आउट
वीओ - इसके अलावा, कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है... इसके तहत 3 लाख 90 हजार कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए साड़ी की व्यवस्था की जाएगी... वहीं, जीएसटी की ब्याज माफी योजना को भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है... इसके साथ ही आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के इंटर्नशिप भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है... अब इंटर्नशिप भत्ता दोगुना करते हुए 7 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बारे में है, जहाँ 39 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में धान खरीद, इंटर्नशिप भत्ते, और जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का फैसला शामिल था। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की कृषि, शिक्षा और परिवहन नीतियों में बदलाव लाता है, जिससे किसानों, छात्रों और यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, छात्रों को इंटर्नशिप भत्ते से सुविधा मिलेगी, और एयरपोर्ट के नाम परिवर्तन
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
राजनीतिक निर्णयों की पृष्ठभूमि में, हमें याद रखना चाहिए कि सत्ता के हर कदम का असर आम जनता पर पड़ता है। जब बड़े फैसलों पर केवल मुहर लगती है, तो नागरिकों की आवाज़ें अनसुनी रह जाती हैं। हमें सक्रिय नागरिक बनकर नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए, पारदर्शिता और जवाबदेही की माँग करनी चाहिए। केवल तभी समाज में विश्वास और न्याय की भावना जागेगी, जिससे सभी के लिए बेहतर भविष्य संभव होगा।