यूपीः लखनऊ में सीएम योगी आज ‘मिशन नौकरी’ के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
‘मिशन नौकरी’ के तहत आज लखनऊ में सैकड़ों अधिकारियों को मिलने वाले नियुक्ति पत्र से ...दरअसल आज 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे... लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में सुबह करीब 10.30 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन होगा... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जबकि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की भी कार्यक्रम में विशिष्ट मौजूदगी रहेगी...
मुख्यमंत्री मंच से 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे... दरअसल 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है... ये अधिकारी पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों और ग्रामीण नागरिकों तक जनसुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे...