अपराध

यूपी के लखनऊ में सीएम योगी ने त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में सीएम योगी ने त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

वीओ - सीएम योगी ने यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से तैयारियां तेज कर दी है... सीएम योगी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है... इस दौरान उन्होंने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी... साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं... आइए जानते हैं, बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए गए -

GRAPHICS IN -

हेडर - नवरात्र-दशहरे को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश

  • (बता दें कि) 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारों के विशेष सुरक्षा इंतजामों की शुरुआत होगी
  • (क्योंकि) 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी
  • (इसके बाद) छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं
  • (साथ ही) विंध्याचल धाम, देवीपाटन शक्तिपीठ, मां शाकुंभरी देवी मंदिर
  • (और) मां ललिता देवी शक्तिपीठ सहित प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा
  • (इसके अलावा) इन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं
  • (जबकि) शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था की जाएगी
  • (वहीं) प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, नाव और कुशल गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी
  • (इसके अलावा) संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर CCTV और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी
  • (ताकि) किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन मार्गों पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहें
  • (वहीं, महिला सुरक्षा के मद्देनजर) प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

GRAPHICS OUT

वीओ - सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों के निस्तारण और जरूरी सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों की जवाबदेही तय की है... सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति को अधिकतम 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब मिले... इसके अलावा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है... दूसरी ओर, त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने और सड़कों की मरम्मत समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं...

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

त्योहारों के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देना समाज की एकजुटता का प्रतीक है। जब भी किसी विवाद या असहमति का सामना हो, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना सबसे बेहतर है। हिंसा से दूर रहकर, हम अपने परिवारों और पड़ोसियों के साथ सहानुभूति और सम्मान का माहौल बना सकते हैं। आइए, मिलकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण करें, जहाँ हर व्यक्ति की गरिमा बनी रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।