अपराध

यूपीः लखीमपुर खीरी में बारिश का कहर, कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः लखीमपुर खीरी में बारिश का कहर, कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

मलबे में दबने से रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप, उनकी पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को मलबे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

बाइट- अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।