राज्य

यूपीः ललितपुर में कृषि यंत्रों की बुकिंग को लेकर किसानों में उत्साह, अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक उपकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः ललितपुर में कृषि यंत्रों की बुकिंग को लेकर किसानों में उत्साह, अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक उपकरण

ललितपुर में दशहरा पर्व के अवसर पर कृषि विभाग की नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग को लेकर किसानों में उत्साह है। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर पहुंचकर ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं। योजना के तहत कटाई मशीन, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, फसल अवशेष प्रबंधन संयंत्र, चारा काटने की मशीन और कृषि रक्षा उपकरणों सहित कई यंत्रों की बुकिंग की जा रही है।

किसान उपकरणों के विक्रय केंद्रों पर पहुंचकर उनकी गुणवत्ता और अनुदान से जुड़ी जानकारी भी ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टोकन मिलने से योजना का लाभ उठाना आसान हुआ है। वहीं, कृषि यंत्र वितरकों के मुताबिक, किसानों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध हैं।

CSC प्रभारी अनिकेत ने बताया कि पंजीकरण नंबर और ओटीपी के माध्यम से किसान आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।

बाइट- अनिकेत सविता (प्रभारी) सीएससी सेंटर

बाइट- एड. मुलायम सिंह (वितरक) कृषि यंत्र

बाइट- शेर सिंह पवार (लाभार्थी) किसान बाइट- सोबरन प्रजापति (किसान)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

किसान यंत्र बुकिंग योजना के अंतर्गत ललितपुर में किसानों ने कटाई मशीन, ड्रोन, चारा काटने वाली मशीन आदि के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है। यह पहल कृषि विभाग की नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत है, जिससे कृषि कार्यों में दक्षता और उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसानों को सरकारी अनुदान के साथ आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे श्रम लागत घटेगी और फसल उत्पादन में सुधार होगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि कृषि उत्पादों की कीमतें स्थिर रहेंगी, ग्रामीण रोजगार के अव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।