राज्य

यूपी के महराजगंज में नारायणी उफान पर, 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के महराजगंज में नारायणी उफान पर, 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

महराजगंज में नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से नारायणी नदी का जलस्तर 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। वाल्मीकि बैराज से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है, जिसके करीब 7 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका है। नदी के उफान से सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा और निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के पास गेड़हवा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।

कई दर्जन घर पानी में डूब गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने टेलफाल और गेड़हवा गांव का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के मुताबिक, बाढ़ से करीब साढ़े चार हजार ग्रामीण प्रभावित हैं। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी घुसने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जलस्तर बढ़ने की आशंका से वे डरे हुए हैं।

बाइट: गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी, महराजगंज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।