यूपीः महराजगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच आसान बनाना था। यहां आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड और गरीब कल्याण योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र दिए गए, जबकि दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम में 15 लोगों ने अंगदान का संकल्प भी लिया। इसके बाद पंकज चौधरी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में आधारशिला वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो अभी इससे वंचित हैं। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
बाइट- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा