राज्य

यूपी मशरूम उत्पादन में देश में नंबर वन बना, कुल उत्पादन का 14% योगदान, गाजीपुर में 10 साल में 150 गुना बढ़ा उत्पादन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी मशरूम उत्पादन में देश में नंबर वन बना, कुल उत्पादन का 14% योगदान, गाजीपुर में 10 साल में 150 गुना बढ़ा उत्पादन

एक समय मशरूम उत्पादन में हरियाणा और पंजाब आगे थे. इसके बाद बिहार ने बढ़त बनाई, लेकिन अब उत्तर प्रदेश ने इन राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश के कुल मशरूम उत्पादन में करीब 14 प्रतिशत योगदान दर्ज कराया है. गाजीपुर में भी मशरूम की खेती ने पिछले एक दशक में तेजी से विस्तार किया है.

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016 में यहां करीब डेढ़ से दो क्विंटल मशरूम का उत्पादन होता था. वर्ष 2026 में यह बढ़कर करीब 250 से 300 क्विंटल तक पहुंच गया है. यानी खेती का दायरा और उत्पादन दोनों में बड़ा बदलाव आया है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।