यूपीः मथुरा में अक्टूबर माह में चलेगा विशेष साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को किया जाएगा जागरुक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए अक्टूबर में एक माह तक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आम लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें एक हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता एडीजी एसके भगत ने की। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की।
साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। एडीजी ने बताया कि अक्टूबर में देशभर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बाइट- एस.के. भगत, अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा