अपराध

यूपीः मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 12 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तारी

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में सलमान ने अपने भाई मुस्ताक खान उर्फ गोली और साथियों शाकिर, जलवा और जुनून के नाम बताए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती को अपने प्रभाव में लेने और उसे धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाइट - सुरेश चंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक देहात मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।