यूपी के मथुरा में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा में आज ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देशभर के हजारों विद्यालयों में एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी क्रम में मथुरा के दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।विद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रबंधन ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक, पूर्व छात्र, प्रबंध समिति के सदस्य और समाज के अन्य लोग सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करेंगे।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक एकात्मता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। देश के विभिन्न विद्यालयों में एक साथ सामूहिक गायन के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, संकुल प्रमुख दीपेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी यशपाल सिंह, व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल, अनुराग बंसल और प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार मौजूद रहे।
बाइट: हरवीर सिंह चाहर, प्रदेश निरीक्षक बाइट: सुनील अग्रवाल, व्यवस्थापक