अपराध

यूपीः मथुरा में जमीनी विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा में जमीनी विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनक पुत्र कमल सिंह, निवासी कोटा और करन पुत्र भूरी सिंह, निवासी बाटी, थाना जैत के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों की उम्र क्रमशः 24 और 22 वर्ष है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रोमेक्स स्कूल जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कनक के पैर में गोली लगी, जबकि करन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

बाइट- प्रवीण तिवारी, सीओ रिफाइनरी मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।