अपराध

यूपीः मथुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजा बरामद, ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच कथित तस्कर गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजा बरामद, ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच कथित तस्कर गिरफ्तार

मथुरा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने पांच कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना बल्देव, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीम ने कटारा मैरिज होम के पास दाऊजी स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में कार्रवाई की। मौके से 85 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु, विष्णु कुमार, गजेन्द्र, चन्द्रवीर और सोना के रूप में बताई है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम में रखे तीन कट्टों से 56 किलो 250 ग्राम, मारुति स्विफ्ट कार की डिग्गी से 24 किलो 870 ग्राम और स्कूटी में रखे दो पैकेटों से 4 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मारुति स्विफ्ट कार और स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना बल्देव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट - सुरेश चन्द्र रावत, एसपी देहात, मथुरा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मथुरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया और 85 किलो गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई अवैध ड्रग व्यापार को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि मादक पदार्थों का व्यापार समाज में हिंसा, अपराध और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता है, और ऐसी कार्रवाई से कानून व्यवस्था मजबूत होती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है; इससे नशे की लत कम होगी, अपराध दर घटेगी और नागरिकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य में सुधार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।