राजनीति

यूपी के मथुरा में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के मथुरा में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मथुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का नंदगांव बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह पौनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान करीब आधा दर्जन जेसीबी के जरिए पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रियों का स्वागत किया गया।यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई है। यात्रा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न राज्यों से होकर गुजर रही है।

यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुंचाने और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने का काम किया है।भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह पौनिया ने बताया कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा 7 अक्टूबर को गुजरात के वडनगर पहुंचेगी, जहां बाबा हटकेश्वर धाम के दर्शन के बाद यात्रा का समापन होगा।

बाइट---लक्ष्मी नारायण चौधरी — कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

बाइट---मंजीत सिंह पौनिया — जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, मथुरा

बाइट---निर्भय पाण्डेय — जिलाध्यक्ष, भाजपा, मथुरा

बाइट----आकाश शेखावत — सदस्य, सेवा संकल्प अभियान

बाइट----गिरवर — सदस्य, सेवा संकल्प अभियान

बाइट--- सेवा संकल्प अभियान के सदस्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।