यूपी के मथुरा में वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता एवं सम्मान शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मथुरा के नगला रामताल स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में विधिक जागरूकता एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार समेत न्यायिक अधिकारियों ने आश्रय सदन में निवासरत 325 वृद्ध माताओं को साड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने माताओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और खान-पान, स्वास्थ्य तथा दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने आश्रय सदन का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया।
बाइट: विकास कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा