अपराध

यूपीः मथुरा के वृंदावन में पानी के टैंक की सफाई के दौरान 4 छात्रों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मथुरा के वृंदावन में पानी के टैंक की सफाई के दौरान 4 छात्रों की मौत

मथुरा के वृंदावन स्थित चैतन्य विहार सेक्टर-2 के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान मनु कटारे, विशू शर्मा, आर्यन पांडेय और देवांश शर्मा के रूप में हुई है।

रुद्राक्ष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि टैंक लंबे समय से बंद था, जिसके अंदर गैस बन गई थी। सफाई के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, उसे बचाने के लिए चार अन्य छात्र भी टैंक में उतर गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बाइट- चन्द्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा

बाइट- छात्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।