यूपीः मायावती ने 31 दिन बाद आकाश आनंद को फिर जिम्मेदारी दी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था- आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। इस बार आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है।
मायावती ने आकाश को 10 सितंबर 2026 को पार्टी से निकाल दिया था। तब मायावती ने कहा था- उन्हें अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने X पर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और "बुआ मां" बताया था। उन्होंने लिखा था कि बसपा ही उनका परिवार है।
वे किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया था। माना था कि मिशन और पार्टी से बड़ा कोई रिश्ता नहीं हो सकता।