व्यापार

यूपीः मेरठ में 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मेरठ में 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

मेरठ में खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने किया।

प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों की इकाइयों ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर उत्पादों का अवलोकन किया। यहां खादी के कपड़ों, रेशमी साड़ियों, कश्मीरी शॉल, क्रॉकरी और सूखे मेवों समेत कई उत्पाद उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमियों की आमदनी बढ़ाने के अवसर देना है। इस दौरान आरजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और स्वदेशी विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी। इसके जरिए लोगों को देश में बने उत्पाद अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी पुरस्कार योजना के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित भी किया गया।

बाइट- मान्या चतुर्वेदी,परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग ,अधिकारी ,मेरठ मण्डल मेरठ

बाइट- शिप्रा शर्मा, आर्टिस्ट बाइट- डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा सांसद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।