अपराध

यूपीः मेरठ में 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, 12 घंटे में एंटी करप्शन संस्था से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मेरठ में 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, 12 घंटे में एंटी करप्शन संस्था से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नामक संस्था से जुड़े हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में छिन्दा सिंह ने बताया कि बिना नंबर की बोलेरो कार में सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके चाचा को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर एनकाउंटर करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पांच आरोपियों मोनू, आशीष, मुरसलीम, इकबाल और फिरोज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बोलेरो नियो कार, पांच मोबाइल फोन, दो पहचान पत्र और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया है।

मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।