यूपीः मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जल्द विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ में वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 81वीं वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जल्द ही औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा।
इसमें नियमों के अनुसार व्यापारियों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिससे उन्हें उद्योग और व्यापार करने का अवसर मिलेगा। बैठक में व्यापार और उद्योग से जुड़ी कई समस्याएं और मांगें सरकार के सामने रखी गईं। इनमें एमएसएमई नीति में सुधार, भू-उपयोग के नियमों में सरलीकरण, लीज-होल्ड औद्योगिक भूखंडों को फ्री-होल्ड करने और औद्योगिक गलियारे में 500 से 1000 वर्ग मीटर के छोटे भूखंड उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।
इसके अलावा नए श्रम कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन और बिजली विभाग में सिंगल विंडो व्यवस्था की मांग भी रखी गई। राज्यमंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में नई कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का भी गठन किया गया।
बाइट- जसवंत सिंह सैनी, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री