यूपीः मेरठ में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ के केसरगंज मंडी इलाके में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त की। दरअसल, एक हिंदू संगठन की ओर से मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया गया था।
इसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में एक निश्चित स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई थी, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट- संजय गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कैंट, मेरठ
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
समुदाय के बीच सहिष्णुता और संवाद को बढ़ावा देना आवश्यक है। जब कोई कार्यक्रम धार्मिक स्थानों के पास आयोजित किया जाता है, तो सभी पक्षों को पहले से सूचित कर शांति सुनिश्चित करनी चाहिए। आपसी सम्मान और समझ से विवादों को टाला जा सकता है। यदि कोई असहमति उत्पन्न हो, तो शांतिपूर्ण वार्ता और कानूनी मार्ग अपनाना बेहतर है। इस प्रकार हम एक सशक्त, समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।