अपराध

यूपीः मेरठ में नकली नोट गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो सिपाही गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मेरठ में नकली नोट गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो सिपाही गिरफ्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में नकली नोटों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में दो पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भावनपुर थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित्त आनंद भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को तीन गुना रकम देने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की 33 गड्डियां बरामद की हैं। इन गड्डियों में ऊपर और नीचे एक-दो असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में कागज की कटिंग भरी गई थी। इसके अलावा 25 हजार रुपये की असली नकदी भी बरामद हुई है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

बाइट- अभिजीत कुमार, एसपी देहात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।