यूपीः मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी हत्या के दोषी, 15 दिन बाद होगा सजा का ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ में पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को बुधवार को जिला जज की कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ को मारा था। शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में पैक कर दिया था। घटना के 576 दिन बाद 126 तारीखों में 22 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला लिया। सजा का ऐलान कोर्ट 15 दिन बाद करेगी
बाइट- कृष्ण कुमार चौबे, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, मेरठ
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस भयानक घटना से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं है। घरेलू विवादों में संवाद, मध्यस्थता और कानूनी सहायता से निपटना चाहिए; वित्तीय मतभेदों के लिए न्यायालय का सहारा लेना चाहिए; गुस्से में आवेग से बचने के लिए संयम और आत्म-नियंत्रण आवश्यक है। समाज को सहानुभूति और सहिष्णुता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि हर जीवन को सुरक्षा और सम्मान मिले।