यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट के प्रभावित दुकानदारों का होगा पुनर्वास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के शास्त्रीनगर कॉम्प्लेक्स में 72 दुकानें प्रभावित दुकानदारों को दी जाएंगी। इसके अलावा पांच सरकारी जमीनों पर कॉम्प्लेक्स बनाकर करीब 650 दुकानदारों को लीज पर दुकानें देने की योजना है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शास्त्रीनगर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बाइट,अरुण गोविल, सांसद मेरठ।बाइट, डॉ सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार