यूपी के मेरठ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा, सुधांशु त्रिवेदी ने लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर चर्चा हुई। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सेवा संकल्प के माध्यम से देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मयोगी के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं।
बाइट — सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी