राज्य

यूपीः मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-श्रृंगार और मंगला आरती के साथ शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने नारियल, चुनरी, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पुरोहित अनुपम महाराज के अनुसार, मां विंध्यवासिनी का हाथी पर आगमन सुख-समृद्धि और वैभव का शुभ संकेत माना जाता है। वहीं, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुचारु दर्शन, भीड़ प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्था महत्वपूर्ण हो गई है।

बाइट- पं. जगदीश आचार्य, पुरोहित, विंध्याचल

बाइट- काजल सिंह, श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।