राजनीति

यूपी MLC चुनाव: BJP ने 6 और प्रत्याशियों का किया ऐलान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी MLC चुनाव: BJP ने 6 और प्रत्याशियों का किया ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने छह और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।