यूपीः मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुरादाबाद में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने व्यासपीठ का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में व्यासपीठ का विशेष महत्व है।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी राम मंदिर की विरोधी रही है और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े प्रयासों का भी विरोध करेगी। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या की तरह मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवाने का संकल्प लेना चाहिए।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि योगी प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मतदान के दौरान हिंसा और दबाव की घटनाएं होती थीं, जबकि मोदी सरकार में लोग बिना भय के मतदान कर रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर देश को पुराने दौर में ले जाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
बाइट - चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री उ.प्र.
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने व्यासपीठ का अपमान किया और राम मंदिर के विरोध में रहे। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनैतिक विवाद को उजागर करती है और धार्मिक व राजनीतिक मुद्दों के बीच तनाव को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि धार्मिक भावनाएँ उभरें, चुनावी माहौल में अस्थिरता बढ़े और समाज में विभाजन की भावना प्रबल हो।