राज्य

यूपी में नवरात्र का शुभारंभ, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में नवरात्र का शुभारंभ, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

देशभर में आज से नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन देश भर के देवी मंदिरों से अलग-अलग तस्‍वीरें आ रही हैं।

उत्‍तर प्रदेश के देवी मंदिरों में भी भक्‍तों की भीड दर्शन के लिए कतार लगाए है। आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं, अयोध्‍या के देवकाली मंदिर, गोरखपुर के काली मंदिर, प्रयागराज के अलोप शंकरी देवी मंदिर, फिरोजाबाद के कैला देवी मंदिर, लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर समेत सभी दुर्गा मंदिरों में में दर्शन पूजन के लिए देवी भक्‍त जुटे हैं।

भक्‍तों का खासा उत्‍साह नजर आ रहा है। नवरात्रि‍ के पहले दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नवरात्रि के आरम्भ के साथ यूपी के देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जो मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित है। यह पावन पर्व भारत के धार्मिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह शक्ति के स्त्री रूप को मान्यता देता है और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। यूपी में भी भक्तों की भीड़ से मंदिरों पर भारी दबाव पड़ रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करनी पड़ेगी। इस घटना से जनता में आध्यात्मिक उत्साह बढ़ेगा, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।