यूपीः NCR में 1 अक्टूबर से लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में अभियान की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक अक्टूबर से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत यूपी के एनसीआर जिलों गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में भी अभियान लागू होगा। बुलंदशहर में जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिले में 196 पेट्रोल पंप और 27 सीएनजी पंप हैं।
एक अक्टूबर से वैध PUC प्रमाणपत्र नहीं होने पर वाहनों को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं दी जाएगी। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बैनर और बोर्ड लगाए गए हैं। वाहन चालकों से PUC बनवाने या उसका नवीनीकरण कराने की अपील की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी टीम के साथ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
पंपों पर वाहन की नंबर प्लेट की फोटो लेकर ऐप के जरिए PUC की वैधता जांची जा रही है। बिना वैध PUC वाले वाहनों को सूचीबद्ध कर चालानी कार्रवाई की जा सकती है।
बाइट: अभय सिंह (जिला पूर्ति अधिकारी बुलंदशहर)