राज्य

यूपी के नोएडा में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डा. एल. मुरुगन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के नोएडा में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डा. एल. मुरुगन

नोएडा: केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने निजी विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने की अपील की।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि साल 2014 से ही विकसित भारत की नींव रखी जा रही है। 2014 के बाद देश में IIT, IIM, AIIMS और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

सरकार क्वालिटी एजुकेशन के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दे रही है।एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार ने 8 बड़े सेक्टर में 29 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट और पावर सेक्टर में लगातार निवेश किया जा रहा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत डिफेंस और फार्मास्युटिकल सेक्टर में भी बड़े बदलाव हुए हैं।उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश में करीब 400 स्टार्टअप थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर ढाई लाख हो गई है।

इनमें बड़ी संख्या ऐसे स्टार्टअप की है, जिनके CEO की उम्र 30 साल से कम है।

बाइट--- केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।